फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: पुराने कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों का थाने में हंगामा, दो लोग गिरफ्तार

Thu, 04 May 2023 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र पुराने कुएं में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड पीआरबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कुएं में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुराने कुएं में एक युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। एफएसओ विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में दो घंटे मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन

बुधवार देर रात कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के सिकठिया गांव के चार युवक परवेश, संतोष ,पिंटू और सर्वेश बड़ाहार के रिश्तेदार के यहां आए थे। रिश्तेदार ने पुराने कुएं में कबूतरों का शिकार करने के लिए बुलाया था। 11 बजे कुएं के पास दारू पीने के बाद जाल डाला गया।
कुएं के पास खाली शराब की बोतलें पड़ी हुई है। जाल में फंसे कबूतरों को पकड़ने के लिए कुएं में परवेश उतरा था। परिजनों के मुताबिक उक्त चारों युवकों ने परवेश को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया। घटना के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। सिकठिया प्रधान आकाश सिंह को संतोष और सर्वेश ने घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

खेत मालिक ने घटना की जानकारी दी
सुबह बगल में झोपड़ी डाले कमलेश और खेत मालिक शिवकुमार ने रात की घटना का जिक्र ग्रामीणों से किया। बड़ाहार गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुएं में जाल और एक युवक पड़ा दिखाई दिया। उसे निकालने का प्रयास किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

संतोष और सर्वेश को हिरासत में लिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। उधर सिकठिया गांव से परिजन लगभग 200 की संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ से ही संतोष और सर्वेश को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौत के बाद पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल
परवेश की मौत के बाद पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के शुभम (12), शुभी (10), नैना (8), रौनक (5) बच्चे हैं। मृतक के पिता रामअवतार की 15 दिन पहले मौत हो गई है। एक अप्रैल को तेरहवीं संस्कार था। मृतक का बड़ा भाई सुरेश छह माह पहले कैंसर की बीमारी से मर चुका है।
विज्ञापन

शव भेजने पर परिजनों ने किया थाने में हंगामा
पुलिस ने शव को गाड़ी में रख कर परिजनों को थाने बुलाया। जब तक परिजन थाने आते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। चुनाव ड्यूटी में होने के कारण थाने में दीवान और होमगार्ड ही थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें