फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Suicide: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- मानसिक बीमार था, गर्मियों में बढ़ती थी दिक्कत

Wed, 12 Apr 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, परिजनों को कहना है कि युवक मानसिक बीमार रहता था।उसका इलाज भी करा रहे थे। गर्मी के मौसम में दिक्कतें और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बाग में बेल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। साथ ही, शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।

विज्ञापन

सफीपुर कोवाली के गांव जूडापुरवा निवासी सीताराम (34) मानसिक बीमार रहता था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। गर्मी के मौसम में दिक्कतें और बढ़ जाती थी। बुधवार सुबह वह बिना घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर एक बेल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
शव फंदे से लटका होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने मानसिक बीमार बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। वह छह भाईयों में पांचवे नंबर का था। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि फंदे से युवक लटका मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें