फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पॉलीथिल में मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बे के पुराने नहर पुल पार से पुलिस ने कागज में लिपटी पाॅलिथिन में नवजात बच्ची का शव बरामद किया। पॉलीथिन में बंद बच्ची का शव आवारा कुत्तों के नोंचते देखकर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना समाजसेवी धनंजय सिंह कुशवाहा और लखना चौकी पुलिस पहुंच गई। कस्बे में नवजात बच्ची का शव मिलने पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी की जा रही है कि शव को यहां किसने लाकर फेंका है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें