फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: किशनी रोड पर पड़ा मिला अधेड़ का शव, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Jan 2023 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

ऐरवाकटरा कोतवाली क्षेत्र में किशनी रोड के किनारे अधेड़ का शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंच जांच करते सीओ बिधूना एमपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के ऐरवाकटरा कोतवाली क्षेत्र में उमरैन कस्बे के किशनी रोड किनारे मौरंग के ढेर के पास एक अधेड़ का शव पड़ मिला। पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह उमरैन कस्बे में किशनी रोड पर दुकाने खोलने पहुंचे लोगों को मौरंग के ढेर के पास 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा। शव देख लोगों सनसनी फैल गई। स्थानीय दुकानदारों ने ऐरवाकटरा थाना व बिधूना सीओ को सूचना दी। मौके पर सीओ बिधूना एमपी सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
मृतक की शिनाख्त के लिए आस पास के लोग बुलाए गए,  लेकिन हुलिया देख कोई पहचान नहीं कर सका। वहीं मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि मृतक को कुछ दिन पहले आस पास घूमते देखा गया था। बुधवार की शाम भी वह एक्सप्रेसवे की तरफ जाता दिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग और पुलिस मांगने खाने वाला होने की आशंका जता रहे हैं। सीओ बिधूना ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। शरीर पर काला पैंट, सफेद शर्ट व लाल, काले रंग की जैकेट पहने हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें