चित्रकूट जिले में सोमवार को 72 वर्षीय वृद्ध का शव गणेश बाग के पास जल निगम ऑफिस के बगल में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशबाग के पास की है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।