आम के बाग में लटके मिले दोनों के शव
उसके बाद स्कार्पियो में डाल ले गए थे। रात भर प्रेमी-प्रेमिका का कहीं पता नहीं चला था। मंगलवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जखैला निवासी नसरत की आम की बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों के शव फंदे से लटके मिले हैं। मृतक किशोर के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया।
तालाब के पास मिले डंडे और चप्पलें
साथ ही जिस तालाब के पास स्कार्पियो देखी गई थी। वहां परिजनों को तीन से चार डंडे और दो से तीन जोड़ी चप्पलें पड़ी मिली हैं। हत्या का शव लटकाए जाने की सूचना पर एसपी सिद्धार्थशंकर मीना और एएसपी शशिशेखर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
एएसपी सिद्धार्थशंकर मीना ने बताया कि फंदे पर लटके मिले दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है।