गर्भवती बेटी और नातिन भी घायल
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तब तक झोपड़ी के पास खंदी में गिरे ट्रक ने 15 वर्षीय ज्योति को भी चपेट में ले लिया। वृद्धा कि मौके पर ही मौत हो गई और किशोरी ने भी अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसे में प्रेमा कि बेटी उमाकांति (32) और उसकी चार साल की बेटी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।
क्रेन से दोनों वाहनों को घटना स्थल से हटवाया
उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पड़ोसी लल्लू के चेहरे पर भी कुछ चोटे आई हैं। दूसरे दिन सुबह क्रेन से दोनों वाहनों को घटना स्थल से हटवाने का काम किया गया। सीओ सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। हादसा देर रात का है। जांच की जा रही है।