फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम ने पुलिस की कार में मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात पश्चिमी तिराहे कट के पास यूपी 112 पुलिस की कार को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में बैठा सिपाही प्रदीप राठी चोटिल नहीं हुआ। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, डीसीएम व क्षतिग्रस्त कार को थाने लाया गया। डीसीएम चालक जोनी ने बताया कि बिहार के पटना से पेठा लादकर आजादपुर मंडी दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें