फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैव प्रौद्योगिकी में अनुसंधान करेगा डीएवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जैव प्रौद्योगिकी में अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए डीएवी कॉलेज ने आकाश हर्बोफार्मिंग प्रालि अलीगढ़ के साथ समझौता किया है। यह समझौता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित और आकाश हर्बोफार्मिंग के निदेशक डॉ. विश्वजीत सिंह के बीच हुआ। दोनों संस्थान मिलकर जैव प्रौद्योगिकी, पौध ऊतक संवर्धन (टिशू कल्चर), कृषि जैव प्रौद्योगिकी, कौशल विकास कार्यक्रमों और अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे। कॉलेज की प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी प्रयोगशाला में जीनोम-संपादित कपास के लिए टिशू कल्चर प्रोटोकॉल विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही एप्लाइड प्लांट रिसर्च लैब में जीनोम-संपादित रागी फसलों के क्रॉस और रोग-प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अमित प्रकाश रघुवंशी, प्रो. जेपी श्रीवास्तव और प्रो. आरएस यादव उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें