डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना बना विजेता
नेशनल इनफारमेशन सेंटर ऑफ अर्थक्वेक इंजीनियरिंग की तरफ से आईआईटी कानपुर में आयोजित इंटर स्कूल क्विज कंप्टीशन का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। साथ ही प्रो. दुर्गेश राय की मौजूदगी में विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना के स्टूडेंटों को सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर फरीदाबाद मॉडल स्कूल फरीदाबाद की टीम रही। बीवीबी प्रिज्म स्कूल सतना की टीम को तीसरा स्थान मिला है।