फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर से सामूहिक दुष्कर्म: जन्मदिन पार्टी में नाचने पहुंची थी युवती, तीन युवकों ने शराब पिलाकर किया कुकृत्य

Thu, 16 Feb 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गंगा कोतवाली क्षेत्र में एक डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन युवकों पर जान से मारने की धमकी देकर कुकृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शुक्लागंज के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जाजमऊ चौकी के दीपक नगर में मंगलवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के भतीजे का जन्मदिन चल रहा था। इस दौरान कुछ डांसर समारोह में नाच कर रहीं थीं, जो कानपुर अहिरवा की बताई जा रही हैं। आरोप हैं कि तभी कुछ युवक एक डांसर को बहलाफुसला कर टेंट से कुछ दूर ले गए।
यहां उन्होंने उसको शराब पिला दी, जिसके बाद पार्टी में शामिल तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर के उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इसी बीच वो किसी तरह से बचकर जाजमऊ चौकी पहुंची।

विज्ञापन

डांसर हाेने के चलते पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत
यहां उसने मौजूद पुलिस कर्मियों से शिकायत की। डांसर होने के कारण पुलिस से उसकी शिकायत सुने बिना ही, उसे टरका दिया। इसके बाद उसने गंगाघाट कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। यहां पीड़िता से तहरीर ली गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें