फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चक्रवात अकवान गिराएगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अकवान बन रहा है। इसके असर से कानपुर परिक्षेत्र में आंधी-तूफान तो नहीं आएगा लेकिन दो से तीन डिग्री तक तापमान लुढ़केगा। मौसम विभाग का आकलन है कि अकवान के असर से बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही ठंड तेजी पकड़ लेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तूफान का नाम अकवान ईरान ने सुझाया है। फारसी में इसका मतलब राक्षस होता है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होते ही उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। नमी बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ने की संभावना है। 26 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के तट से चक्रवात टकरा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें