फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जन-जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

Wed, 24 Sep 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण के प्रति जन जागरूकता के लिए मंगलवार को स्पोटर्स स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली गई। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र पर डीएम कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व सीडीओ लक्ष्मी एन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पुलिस लाइन तक रैली गई। इसमें बालिकाओं व बालकों ने प्रतिभाग किया। साइकलोथॅान (साइकिल रैली) का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओं आदि के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान हेल्प लाइन नंबर 181, 1090, 112, 1098, 1076, 1930 की भी जानकारी दी गई। डीएम ने प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार, एएसपी राजेश पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें