फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी: न कोई लिंक न ओटीपी, छात्र के खाते से निकल गए 30 हजार, मैसेज आने पर हुई जानकारी

Wed, 05 Jul 2023 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में गोविंदनगर निवासी छात्रा से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह रही कि न तो छात्रा के पास कोई ओटीपी आया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर निवासी छात्र के खाते से कई बार में करीब 30 हजार रुपये निकल गए। हैरत की बात यह रही कि न तो उसके पास कोई ओटीपी आया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। उसने पहले बैंक और फिर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दबौली पश्चिम निवासी सुनील यादव स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। सुनील ने बताया कि उसके खाते से पांच बार में 30 हजार रुपये निकल गए। मैसेज देखकर बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि यूपीआई के माध्यम से पैसे निकले हैं। साइबर अपराध होने पर उसने तुरंत साइबर सेल में सूचना दी जिसके बाद सेल ने जिस खाते में पैसे गए हैं, उसे फ्रीज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें