सीएसजेएम विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को समाज की कुरीतियों को दूर करना होगा। पर्यावरण, जल, ऊर्जा संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के साथ युवाओं को दहेज न लेने की प्रतिज्ञा लेनी होगी। इसके अलावा हर विवि को विकास के लिए 10 साल का विजन प्लान बनाना होगा।
यह बात राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में कहीं। समारोह में उन्नाव के रघुराज राम गोपाल महाविद्यालय की छात्रा राधा गुप्ता को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व कुलाधिपति रजत पदक से सम्मानित किया गया। कुल 59 मेधावियों को 91 पदक दिए गए। पत्रकारिता विभाग की शुभी सक्सेना को अतुल महेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।