कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता रैली हुई। शुभारंभ कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने किया। यह रैली कंपनी बाग चौराहे तक गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा छोड़ें-जीवन जोड़ें, नशे से दूरी, जिंदगी है जरूरी, स्वस्थ युवा–सशक्त भारत जैसे प्रेरणादायक नारों से लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ भी ली। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. संघमित्रा मोहपात्रा, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. ऋतु पांडेय, डॉ. अंकिता यादव, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, डॉ. एकता शर्मा आदि मौजूद रहे।