फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: सीएसए के वैज्ञानिकों ने विकसित किया के- 1616, बिना सिंचाई के होगी 30-35 कुंतल गेहूं की पैदावार

Fri, 07 Oct 2022 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रवी शस्य अनुभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि के-1616 प्रजाति को एचडी-2711 व के-711 को मिलाकर संकर प्रजाति के तौर पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन
सीएसए कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वैज्ञानिकों ने बिना सिंचाई 30 से 35 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देने वाली गेहूं की प्रजाति के-1616 विकसित की है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उत्तर प्रदेश में बुवाई के लिए प्रजाति को अधिसूचित (रिलीज) कर दिया है।

विज्ञापन


रवी शस्य अनुभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि के-1616 प्रजाति को एचडी-2711 व के-711 को मिलाकर संकर प्रजाति के तौर पर विकसित किया गया है। विभाग के डॉ. सोमवीर सिंह, डॉ. एलपी तिवारी, डॉ. वाइपी सिंह, पीएन अवस्थी, पीके गुप्ता ने चार सालों तक देश में विभिन्न प्रतिबंधित सिंचित समय पर बुवाई की स्थिति में इस प्रजाति के ट्रायल किए, इसमें सामने आया कि यह प्रजाति केवल खेत में पलेवा करके बोई जा सकती है। इसमें सिचाई की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें