फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए का दीक्षांत आज, 649 को मिलेंगी उपाधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का 27वां दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को होगा। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआर (अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रहेंगे। समारोह के लिए विवि को रंगोली और रंगीन झालरों से सजाया गया है। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत में 649 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी, जिसमें 128 छात्राएं हैं। वहीं 49 मेधावियों को 63 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 28 छात्राएं हैं। मेधावियों को 14 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 विवि रजत पदक, 14 विवि कांस्य पदक और 21 प्रायोजित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें