फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए : 12 को प्लेसमेंट, चार को उच्च शिक्षा संस्थान में मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित डेरी टेक्नोलॉजी संकाय में 2024-25 अंतिम वर्ष में पंजीकृत 22 छात्र-छात्राओं में 12 का प्लेसमेंट होने के साथ चार को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिला है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा, कार्यरत टीचिंग एसोसिएट पवन कुमार यादव एवं डॉ. समरजीत सिंह ने बताया कि संकाय के अमित कुमार को इन्फोसिस, राजन मौर्या को सरस डेयरी, प्रवीण कुमार शर्मा को पारस डेयरी, संदीप और अखिलेश कुमार को बाबा डेयरी, हरीश पांडेय, अजयवीर और प्रसन्नजीत को भगीरथ डेयरी, अभिषेक दुबे को नर्मदा डेयरी, अभिषेक दीक्षित और अभी सिंह को वर्का डेयरी, नम्रता सिंह को पनजेर टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट मिला है। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए बीएचयू में साक्षी सिंह, लालजी, नमन और आशुतोष शर्मा को प्रवेश मिला है। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह और अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें