फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी के बर्रा आठ में रहने वाले सीआरपीएफ जवान की पत्नी मोनिका चौधरी (30) की बुधवार सुबह मौत हो गई। उसका शव घर पर फर्श पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल पक्ष ने महिला के फंदा लगाकर जान देेने की बात कही। संजय गांधीनगर नौबस्ता निवासी सुघरलाल के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी मोनिका की शादी 21 फरवरी 2019 को छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान दीपक कुमार से की थी। दोनों से एक बेटा युग और दूसरा बउवा है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन किसी न किसी बात को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। दीपक भी बेटी से उनके छोटे भाई अनुज की शादी में उसके सारे गहने देने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर कलह बढ़ती गई। बुधवार सुबह 11:30 बजे ससुरालियों ने फोन कर मोनिका की मौत की जानकारी दी। आनन-फानन वह मां शांति और अन्य बहनों के साथ मौके पर पहुंचे तो मोनिका का शव जमीन पर पड़ा पाया। मायका पक्ष ने मोनिका की हत्या का आरोप लगाकर हंंगामा किया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें