झींझक। दीपावली के त्योहार की खरीदारी के लिए अधिक भीड़ होने के कारण नगर के मुख्य मार्ग पर जाम लगता रहा। दिन में रुक-रुक कर कई बार लगे जाम से दुकानदार व राहगीर परेशान रहे। इस दौरान पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहन हटवाती नजर आई।
दीपावली को लेकर झींझक मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे दुकानें लगाई गई हैं। इधर बाजार में दो दिन से भीड़ भाड़ हो रही है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर भीड़ वाहनों की आवाजाही अधिक रहने के कारण दोपहर में कई बार जाम लगा। नहर पुल, कंचौसी मोड़ पर भी जाम की स्थिति रही। अस्पताल आने जाने वाले लोग भी काफी परेशान हुए। हालांकि इस बीच पुलिस जाम लगते ही वाहनों को हटाती नजर आई। नगर के आनंद ,रामजी ने बताया कि सड़क किनारे दुकानदारों ने फुटपाथ तक दुकानें सजा दी है। त्योहार की वजह से भीड़ अधिक है जिससे सड़क पर जाम की स्थित बनी रहती है। निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मंगलपुर, कंचौसी कस्बों में भीड़भाड़ अधिक होने के कारण जाम की स्थित बनी। पुलिस कर्मियों को मुस्तैद किया गया है। सड़क किनारे वाहन न खड़े न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।