धीमी गति से हो रहा है नाला निर्माण
इधर 15 दिन से पीएनसी का एक टैंकर चौराहे पर भरा पानी निकालकर बाहर फेंकता है। नाला निर्माण धीमी गति से फतेहपुर रोड पर चल रहा है। पीएनसी ने बरसात में होने वाले जलभराव से निजात की कोई योजना नहीं बनाई। केवल एक टैंकर लगाकर पानी बाहर फेंका जा रहा है। शुक्रवार को भी जमा पानी टैंकर से ही बाहर फेंका गया।
नया नाला बनते ही समस्या का समाधान
एनएचआई के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कुमार स्वामी ने बताया कि पानी निकासी की जगह पर नए नाले का निर्माण जारी है। पानी निकालने की और कोई जगह नहीं है। फिलहाल पानी टैंकर से बाहर निकाला जा रहा है। पुराने नाले का निर्माण गलत तरीके से हो गया था। नए नाले का कार्य पूरा होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
जानें क्या कहते हैं लोग...
कस्बे के दुकानदार महेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआई के गलत नाला निर्माण का खामियाजा कस्बावासी भुगत रहे हैं। जनप्रतिनिधि से शिकायत के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकला है।
भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि रोज चोक नाले का पानी चौराहे पर भरता रहा है। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर से शिकायत के बाद टैंकर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। नये नाले के निर्माण तक समस्या का हल नहीं दिख रहा है।