फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: आवाजीपुर गांव के घर में पहुंचा मगरमच्छ, महीने भर में चौथी बार दिखाई पड़ा

Sat, 23 Jul 2022 11:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

आवाजीपुर गांव में चौथी बार मगरमच्छ मिला है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का पकड़ा और यमुना नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब में मगरमच्छ हैं और यहीं से बाहर निकलते हैं। 
विज्ञापन
आवाजीपुर गांव में पहुंचा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में आमौली थाना क्षेत्र के आवाजीपुर गांव में शुक्रवार रात एक घर में मगरमच्छ पहुंच गया। परिवार में दहशत फैल गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला जा सका। गांव के लोग बार-बार मगरमच्छ निकलने से डरे सहमे हैं।चांदपुर थाना क्षेत्र के आवाजीपुर निवासी पूर्व प्रधान फुस्सी रात परिवार के लोग सोये थे। बाहर का दरवाजा खुला था।

विज्ञापन

तभी घर के अंदर मगरमच्छ घुस गया। यह देखकर परिवार ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया और यमुना नदी में छोड़ गया। गांव में चौथी बार मगरमच्छ घर तक पहुंचा है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब में मगरमच्छ हैं। यहीं से बाहर निकलते हैं। गांव के आसिफ, युनूस, इंसाफ, शफसुद्दीन प्रशासन से मांग की है कि तालाब की सफाई कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें