फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: युवक की निर्मम हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2020 04:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में पांचाल घाट स्थित रामनगरिया मेले से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शव के पास शराब की खाली बोतल और नमकीन का पैकेट मिला है। युवक का पेट फटा हुआ है। शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा, कोतवाल वेदप्रकास पांडेय भी मौके पर पहुंचे। एएसपी को सूचना दे दी गई है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें