कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ईंट से सिर कुचलकर एक युवक की हत्या के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार सुबह जानकारी होते ही क्षेत्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
देवीपुर- बहवलपुर मार्ग किनारे कुछ लोग मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। रविवार सुबह वहां मकान के पीछे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा मिला। उसका सिर ईंट से बुरी तरह कुचला मिला। घटना की जानकारी मिलते ही शिवली कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।