पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए गांववालों से की पूछताछ
कानपुर देहात सरवनखेड़ा से सटे गजनेर-नबीपुर मार्ग पर रविवार सुबह खून से लथपथ एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने हत्या का शक जताकर सुराग की तलाश शुरू कर दी है। गांववालों से युवक की शिनाख्त करायी जा रही है। मरने वाले युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष है। मृतक नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहने हुए है।