फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाचार्य बना रहा था ट्रेन में छात्रा का वीडियो

Sat, 07 Jan 2017 02:43 PM IST
योगाचार्य बना रहा था ट्रेन में छात्रा का वीडियो
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा का वीडियो बनाने में हुगली निवासी योगाचार्य को जीआरपी ने दबोच लिया गया। आनंद विहार से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में जामिया के स्टूडेंटों का एक ग्रुप पश्चिम बंगाल जा रहा था। एक छात्रा सुबह करीब 11 बजे टूथब्रश करने गई तो अमिताभ मित्रा नाम का शख्स उसका वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो का अधिकारी बताते हुए धमकाने लगा। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने साथियों को दी तो उन्होंने अमिताभ को पकड़कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेंट्रल पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। आरोपी के मुताबिक वह हुगली में योग की कक्षाएं चलाता है। जीआरपी इंस्पेक्टर सतीश गौतम ने बताया आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें