यूपी के शुक्लागंज में दिल दहलाने वाला एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपको यकीन नहीं आएगा। अपने बेटे के साथ सब्जी लेने निकली महिला जब घर नहीं लौटी तो उसका पति उसे ढूढने निकला और फिर हुआ ये सब। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
गायब युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शुक्लागंज का में बिहार जिले के जिला लखा सराय के थाना सूर्यगढ़ा निवासी दिव्यांग युवक बीते दस दिनों से लापता पत्नी को तलाशते गंगाघाट पहुंचा। उसे जानकारी मिली कि पत्नी को पश्चिमी गंगाघाट क्षेत्र में देखा गया था। इसके चलते पुलिस से मदद के लिए पहुंचा लेकिन मामला बिहार का होने की बात कहकर उसे चलता कर दिया। उसके गिड़गिड़ाने के बाद भी उसकी एक न सुनी गई।
सूर्यगढ़ा निवासी विनोद पाल (40) पुत्र स्व. नंदलाल ने बताया कि 10 दिन पूर्व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (35) उसके पांच साल के बेटे वीरू को लेकर सब्जी लेने को निकली थी। इसके बाद से लापता है वह मानसिक रूप से बीमार भी है। सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी, और रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कुछ नहीं हुआ। बताया कि कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना में उसने अपने दोनों पैर खो दिए थे जिसके बाद कृत्रिम पैर लगा कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। लखनऊ के आलमबाग में उसकी बहन रहती है। जहां वह बीते दिनों गया लेकिन पत्नी का पता नहीं चला। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के चक्कर लगाए जहां लोगों को पत्नी का फ ोटो दिखा कर जानकारी की तो पता चला दो दिन पहले पत्नी चारबाग रेलवे स्टेशन के पास कूड़ा बीनते देखी गई। कानपुर जाने की बात कह रही थी। वह कानपुर घंटाघर पहुंचा जहां एक चाय विक्रेता ने फ ोटो देखकर उसे बताया कि एक रिक्शे वाला युवती के साथ था। रिक्शा गंगाघाट के मिश्रा कालोनी स्थित किसी रिक्शा कंपनी वाले का था।
पीड़ित गंगाघाट पहुंचा और पुलिस थाने आया जहां उसने आप बीती बताई। लेकिन उसकी एक न सुनी गई। उसे व उसके साथ रही उसकी मां बच्ची देवी को यह कहकर जाने को कह दिया गया कि मिश्रा कालोनी जाकर तलाश लो मिल जाएं तो बता देना। कोतवाल गंगाघाट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वह बाहर थे उन्हें इसकी जानकारी नहीं है अधीनस्थ अधिकारियों से पूछा जाएगा।