कानपुर के बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में कलक्टरगंज निवासी अपने पति होटल संचालक उत्तम गुप्ता, उनके मित्र व वर्तमान में फतेहपुर सर्विलांस में तैनात सिपाही भैया लाल केखिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि पति ने सिपाही व पांच अज्ञात के साथ मिल कर साल 2017 में उसे एक होटल में लेकर जाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बारी बारी से दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने उसका अशलील वीडियो भी बनाया और इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे।
हालांकि, इसके पहले होटल संचालक ने भी सात अक्तूबर को महिला के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में धोखाधड़ी कर शादी करने व बाद में 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाबूपुरवा सीओ मनोज कुमर गुप्ता के अनुसार महिला ने पुराने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।