फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का कत्ल कर बच्चों को लेकर पत्नी फरार

Sun, 18 Sep 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा इलाके के एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान घाटमपुर पतारा निवासी राजीव शुक्ला के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक राजीव शुक्ला बर्रा- दो सेक्टर 22 स्थित सदानंद के मकान में बीते दो माह से पत्नी व बच्चों समेत रह रहा था। वह एक हलवाई की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन


राजीव के मकान से आ रही दुर्गंध के कारण पड़ोस में रहने वाले लोगों को शक हुआ और तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया घर के किचन में राजीव की लाश पड़ी है।

पुलिस ने तफ्तीश कर बताया लाश दो दिन पुरानी हो सकती है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि मौके पर राजीव की पत्नी व बच्चे मौजूद नहीं थे। शक है कि राजीव की हत्या में उसकी पत्नी का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ घटना के बाद से इलाके में किसी ने उसे नहीं देखा। लोगों ने पुलिस को बताया कि राजीव से उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें