फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पत्नी ने बुलाई पुलिस तो छत से कूद गया पति

Fri, 01 Nov 2019 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जब पत्नी ने बुलाई पुलिस तो छत से कूद गया पति - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ में शराब के नशे में चूर पति जब पत्नी से मारपीट करने लगा तो पत्नी ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। पत्नी ने उसी के सामने ही पुलिस को फोन कर दिया। कहा कि पति शराब के नशे में मारपीट कर रहा है, आकर बचा लीजिए।

विज्ञापन


बस इतना ही कहना था कि पति के शराब का नशा वहीं का वहीं उतर गया। वह पुलिस के आने के डर से छत से ही कूद पड़ा। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दरअसल,  नगर के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी ओमकुमारी पत्नी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उसके पति को शराब की लत है।

नशे की हालत में अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार सुबह भी ओमप्रकाश ने शराब के नशे में उससे मारपीट की। पति की हरकतों से आजिज आकर उसने यूपी 100 को फोन कर दिया। पुलिस आने के भय से अधेड़ ने छत से छलांग लगा दी। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें