पुलिस इस हत्या के मामले की जांच में जुटी
कानपुर के बिल्हौर में शनिवार को ग्राम प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जमीन का झगड़ा बताया जा रहा है। तदारपुर गांव थाना बिल्हौर निवासी ग्राम प्रधान बाल किशन के पिता सियाराम (65) घर के बाहर सो रहे थे। तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान दो गोलियां सियाराम की छाती में लग गईं। जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभी तक गोली मारने वालों का पता नहीं चला है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।