फर्रुखाबाद के नवाबगंज में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज के बघौना में पत्नी रिंकी पाल की हत्या कर सत्येन्द्र सिंह ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी है। सुबह होने पर परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौना निवासी यदुवीर सिंह का पुत्र सत्येंद्र सिंह (33) दिल्ली में टेंपो चलाता था। दीपावली को वह अपने घर आया था। इसके बाद वह दिल्ली नहीं गया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी का विवाद काफी समय से चल रहा था। पत्नी के मायके वालों ने भी इस मामले में कुछ दिन पूर्व दोनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पड़ोसियों के मुताबिक 2 दिन पूर्व आपस में इनका विवाद हुआ था। इसके बाद उन्हें नहीं मालूम अंदर क्या हुआ। पिता यदुवीर सिंह का कहना है कि दोनों में बनती नहीं थी। जिस कारण अक्सर विवाद होता रहता था। मौके पर सब इंस्पेक्टर चौकी प्रभारी नितिन कुमार मौजूद है।