शनिवार सुबह कानपुर के मैथा लालपुर रोड पर मिली अज्ञात लाश को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कपड़ों और जेब से मिले सामान के आधार पर इलाके में पुलिस के सिपाही लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने लाश का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।