फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खून से लथपथ लावारिस लाश मिलने से सनसनी

Thu, 08 Dec 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
मृतक की फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह कानपुर देहात के बेला मार्ग पर कुर्मिखेड़ा मोड़ के पास 40 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक के बारे में पुलिस कोई भी जानकारी नहीं जुटा सकी है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि उसकी हत्या की गई है सिर और हाथ-पैरों में चोटों के निशान हत्या की गवाही दे रहे हैं। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगी।  
Next
AU ऐप में पढ़ें