बिठूर-मैनावती मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट अौर खड़े होकर सेल्फी लेने में बाइकें अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई हेलमेट नहीं लगाए था। कार में बारात विदा कराकर घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन सवार थे, वे भी घायल हो गए। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है।
शुक्लागंज मिश्रा कॉलोनी गोताखोर मोहल्ले में रहने वाले छात्र साजिद हुसैन, सुहैल खान, आमिर, वसीम, आसिफ और अंकुर शनिवार को घर में बिना बताए बिठूर वॉटर वर्ल्ड घूमने गए थे। दोपहर बाद करीब दो बजे सभी छात्र अपनी अपाचे बाइकों से घर लौट रहे थे। तीन बाइकों पर दो-दो छात्र बैठे हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की माने तो धनऊपुरवा गांव, जैन इंटरनेशनल स्कूल के सामने मैनावती मार्ग पर सभी बाइक सवार एक -दूसरे से रेसिंग कर रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक अचानक फुटरेस्ट पर खड़े होकर पीछे आ रहे साथियों संग सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान दो बाइकें बेकाबू हो गईं और सामने से आ रहीं कार से सीधा जा भिड़ीं। दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक बाइक लगभग 15 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी।
बाइकों में आग लगने के साथ ही परखचे उड़ गए। अंकुर वर्मा (18) और साजिद हुसैन (19) की मौके पर ही मौत हो गई बाइकों पर पीछे बैठे सुहैल और आमिर के गंभीर चोट आने के साथ ही पैर टूट गया। तीसरी बाइक पर सवार दो युवा बाल-बाल बच गए।
कार सवार दूल्हा श्रीकृष्ण सिंह और दुल्हन सुनैना और बंशलाल, विजय, शिवबेटी, वंदना भी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को हैलट में एडमिट कराया। हादसे ही खबर मिलते ही अंकुर के होमगार्ड पिता सतीश वर्मा हैलट पहुंचे और बेटे का शव देख बदहवास हो गए। साजिद की मां इस्लामन भी लाडले साजिद का शव देख आपा खो बैठी और दहाड़े मारकर रोने लगी।
ईदी के रुपये से मौज-मस्ती करने निकले थे
कानपुर (ब्यूरो)। हादसे में घायल पांच युवक मुस्लिम परिवार से हैं। हादसे में बाल-बाल बचे आसिफ ने बताया कि ईदी के रुपये को खर्च करने के लिए सभी दोस्तों ने बिठूर वाटर पार्क घूमने का प्लान बनाया था। मोहल्ले में रहने वाले दोस्त अंकुर को भी साथ में ले लिया। सभी ने घर में अलग-अलग बहाने बताने के साथ ही ईद में खरीदे गए नए कपड़े पहने और घूमने चले गए।
दूल्हा-दुल्हन विदाई के बाद हैलट पहुंचे
चौबेपुर गबड़हा गांव के श्रीकृष्ण की बारात कुड़नी घाटमपुर गई थी। शनिवार को बारात विदा होने के बाद मैनावती मार्ग से होते हुए चौबेपुर जा रहे थे। कार में श्रीकृष्ण के बहनाई बंशलाल, विजय और रिश्तेदार शिवबेटी, वंदना बैठी थी। हादसे में कार सवार भी सभी लोग हैलट पहुंच गए। हैलट में साजिद-अंकुर के परिजनों ने दूल्हा पक्ष पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने माम%E