फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिनों में ताबड़तोड़ वारदातों से थर्राया कानपुर 

Sun, 18 Dec 2016 11:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार


- दर्जन भर से अधिक हत्या, लूट और चोरी की वारदातों में पुलिस को नहीं लगा अभी तक सुराग
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में पिछले बीस दिनों के दौरान ताबड़तोड़ हत्यायुक्त लूट व आधा दर्जन लूटपाट की घटनाओं से रसूलाबाद थर्रा गया है। वहीं पुलिस अभी तक अधिकांश घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि कई मामलों की पुलिस में तहरीर दिए जाने के बावजूद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


बतातें चलें कि बीते 21 नवंबर की रात कहिंजरी बस अड्डे पर वृद्धा सरोजनी पत्नी जागेश्वर निवासी शाहपुर पनकी से एक युवक ने घर का रास्ता बताने के बहाने अंधेरे में लूटपाट की थी। 21 नवंबर की रात ही चोरों ने कपराहट गांव के देवी मंदिर से कीमती आभूषण, घंटे, नगदी, चॉदी का छत्र व हारमोनियम आदि पार कर दिया। 20 नवंबर की रात पूर्व मुल्ला राठौर के घर चोरी हुई थी। उक्त तीनों घटनाओं में पुलिस ने तहरीर लेकर भी किसी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं बेखौफ अपराधियों ने संजयनगर में 23 नवंबर की रात अधेड़ महिला विजयलक्ष्मी की हत्या कर लाखों की नगदी व जेवरात लूट ली थी। साथ ही घटना में नामजद लोगों को पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया।

जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। बीते 27 नवंबर की रात चोरों ने मुख्य चौराहे के निकट स्थित एक ज्वैलर्स अरुण सर्राफ  की दुकान में सेंधकर करीब दस लाख की चोरी कर ली। उसके दो दिन बाद ही लुटेरों ने 30 नवंबर की रात बिरियागढ़ेवा गांव किनारे बने मकान में सो रहे किसान रामनाथ कमल को बांधकर उसकी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। 4 दिसंबर की रात कानपुर बेला रोड पर सिठऊमताना के समीप पुष्पेंद्र सिंह निवासी मल्हौसी जिला औरैया की बाइक, 58 हजार 8 सौ रुपये, मोबाइल, एटीएम की लूट हो गई। वहीं 6 दिसंबर की रात गाऊपुर में गांव के बाहर पेट्रोल पंप के बगल स्थित पप्पू अवस्थी की किराना की दुकान से चोरों ने हजारों का माल व गल्ला पार कर दिया।
विज्ञापन


उसी रात लुटेरों ने बेला रोड पर खपरेमऊ निवासी एक दिव्यांग व उसके बेटे से बाइक छीन ली। जिसकी तहरीर के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसी दौरान असालतगंज-रसूलाबाद मार्ग बाइक सवार लुटेरों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका नगमाबानों और उनके पति तौफीक उर्फ  पिंटू को तमंचा अड़ाकर लूटपाट कर दी। तक पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका व अन्य का विवाद बताकर अपना दामन बचाया। वहीं 12 दिसंबर की रात असालतगंज मार्ग पर डयूटी से घर जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी विशाल पुत्र रमाकांत तिवारी से लुटेरों ने बाइक व 6 हजार नगदी लूट लिए। रसूलाबाद क्षेत्र में अभी तक हुई करीब एक दर्जन वारदातों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है और पुलिस से बेखौफ लुटेरे घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें