घटना की जानकारी देते गोविंदनगर क्षेत्राधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता में बुधवार देर रात तीन साल की बच्ची से उसी मकान में किराये पर रहने वाले मूक-बधिर ने दुष्कर्म किया। बच्ची मां संग छत पर सो रही थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां की आंख खुली तो आरोपी उसे बिस्तर पर छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को बर्रा से धर दबोचा। एक कारीगर परिवार नौबस्ता में किराये के मकान में रहता है। परिवार में तीन बेटे और तीन साल की बेटी है। कारीगर के मुताबिक बुधवार रात पत्नी, बेटी के साथ छत पर सो रही थी।