फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Sun, 25 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर थानाक्षेत्र के ऊधमपुर किशवाखेड़ा गांव में एक ट्रक ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन


आनंद यादव (25)पुत्र रामबाबू निवासी उधमपुर किशवाखेड़ा थाना डेरापुर का शव प्राथमिक विद्यालय के पास लल्लू के खेत में लगे शीशम के पेड़ से लटका था।

शनिवार की सुबह छह बजे लल्लू अपने खेत में चारा काटने गया तो उसे आनंद का शव लटका देखा। उसने आनंद के पिता रामबाबू और पुलिस को सूचना दी।

पिता रामबाबू ने बताया कि आनंद ट्रक ड्राइवर था लेकिन दो -तीन दिन से वह घर नहीं आ रहा था। आज उसके शव लटके होने की सूचना मिली।

हत्या की आशंका जताते हुये आरोप लगाया है कि  किसी साथी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें