फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अांखाें में मिर्च पाउडर डाल भरी कचहरी भागा सपा नेता का हत्याराेपी

Fri, 09 Sep 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
इधर यूपी पुलिस अपनी लाज बचाने में जुटी है, उधर बेखाैफ अपराधि उनकी अांखाें में मिर्च छाेंक भागने में कामयाब हाे रहे हैं। ताजा मामला इटावा के जिला न्यायालय से अाया है। यहां सपा नेता राजवीर यादव के हत्या का मुख्य अाराेपी पेशी से लाैटते वक्त सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियाें की अांखाें में मिर्च पाउडर छाेंक भागने में कामयाब हाे गया। खबर फैली ताे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

इसी साल मर्ई में सपा नेता राजवीर यादव की गाोली मारकर हत्या हुर्ई थी। इसमें मुख्य अाराेपी सुंदर ऊर्फ अादेश काे बनाया गया था अाैर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में शुक्रवार काे इटावा  जिला न्यायालय में उसकी पेशी थी। बताया जाता है कि पेशी के बाद सुंदर के भार्ई जीतेंद्र यादव ने सुंदर काे केले के बहाने झाेले में मिर्च पाउडर अाैर तमंचा दे दिया। पुलिस उसे काेर्ट रूम से काेर्ट के हवालात तक ले जा रही थी, इसी बीच माैका देख उसने पुलिस कर्मियाें की अांखाें में मिर्च पाउडर डाल दी। पुलिस वाले कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह तमंचा लहराते हुए कुछ दूर पर माैजूद बाइक से भागने में कामयाब हाे गया। हालांकि पुलिस ने उसके भार्ई जितेंद्र काे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस के अाला अधिकारियाें ने सुंदर की गिरफ्तारी के लिए जनपद  के चाराें तरफ नाकेबंदी शुरू कर सर्च अभियान शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें