उन्नाव के पीताम्बर नगर में तीन साल के मासूम पर एक ट्रक गुजरने से उसकी मौत हो गई। कानपूर मंधना का रहना वाला 'आयुष' 10 दिन पहले अपनी मां स्वाति और चाची के साथ ननिहाल आया था। 'आयुष' हादसे से कुछ देर पहले दवा खरीदने निकली अपनी मां के साथ जा रहा था। वह अपनी मां से कुछ दूरी पर चल रहा था। तभी पीछे से तेजी से आया एक ओवरलोड ट्रक आयुष को रौंदते हुए निकल गया। मौका देख ड्राइवर ट्रक से कूद कर भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सामान से खचाखच भरा एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान बच्चे पर चढ़ गया। हादसे के बाद आयुष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत पर परिजनों ने तकरीबन 1 घंटा उन्नाव की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने बच्चे के पिता जीतू और नाना नथूनी को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।