फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: प्राचीन शिवालय के गर्भ गृह का ताला तोड़कर दान पात्रों की चोरी

Wed, 18 Nov 2020 02:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के चकरनगर में ऐतिहासिक प्राचीन भारेश्वर शिवालय से मंगलवार रात चोरों ने गर्भ गृह का ताला तोड़कर दान पात्रों को चोरी कर लिया। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीओ को टीमें गठित कर तत्काल चोरी का पर्दाफाश करने को कहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों में घटना से आक्रोश व्याप्त है। थाना भरेह के अंतर्गत चंबल जमुना नदियों के संगम पर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक कालीन भारेश्वर शिवालय के पुजारी चंबल गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल स्नान करके नदी से वापस आया और जब मैं गर्भ गृह में पूजा के लिए मंदिर में गया तो गर्भ गृह का ताला टूटा हुआ पड़ा था।

बाहर रखा दान पात्र भी गायब था। अंदर जाकर देखा तो गर्भ गृह में शिवलिंग के पास रखा दान पात्र भी अपने स्थान से गायब था। जिससे साफ प्रतीत हुआ कि चोरों ने ताला तोड़कर दान पात्रों को चोरी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों को दी तथा थाना पुलिस को फोन से सूचना दी। थाना अध्यक्ष भरेह महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह काम किसी चोर उचक्कों ने किया है, क्योंकि मंदिर के निकट ही दोनों दान पात्र टूटे हुए पड़े मिले। दान पात्रों के पैसे चोर ले गये। एसपी ग्रामीण ओंमकार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें