एक मजदूर पर दबंग भट्ठा मालिक ने साेने की चेन चाेरी करने का अाराेप लगाया। जब मजदूर ने मना किया ताे भट्ठा मालिक ने उसकाे हैंंडपंप से बांध दिया। उसकाे करंट देकर तड़पाया। जब इससे भी दरिंदाें का मन नहीं भरा ताे पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के मधुरीघेरा गांव निवासी सूरज प्रसाद का बेटा सोहनलाल उर्फ भगत रैदास (40) मजदूरी से परिवार चलाता था। वह शराब पीने का शौकीन था। सोमवार को गांव के ईंट-भट्ठे पर गया था। उसी शाम पड़ोसी गांव बिंदौर के ईंट-भट्ठा मालिक शक्ति सिंह ने भट्ठे में भगत को शराब पिलाई। चारपाई में लेटकर शक्ति सिंह पैर दबवाते हुए साे गए।
देर रात को भगत अपने घर चला गया। भगत के बेटे आशीष ने बताया कि मंगलवार को शक्ति सिंह अपने एक साथी के साथ घर पहुंचे। घर से किसी काम के बहाने पिता को बाइक में बैठाकर ले गए। उनके शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन बिंदौर पहुंचे। भट्ठा मालिक शक्ति सिंह ने उनको बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हैं। पूरी रात बीत जाने के बाद पिता घर नहीं आए।
परिवार के लोगों ने छानबीन चालू की। बुधवार सुबह करीब नौ बजे भगत के भट्ठा मालिक के नलकूप में होने के शक पर पहुंचे। वहां एक महिला ने बताया कि भट्ठा मालिक की सोने की चेन चोरी होने के शक पर भगत को नलकूप में बांध कर रखा गया है। उन लोगों ने उसको पीटा है। करंट भी लगाया।
घंटाें बाद जब पुलिस पहुंची ताे भट्ठा मालिक और तीन साथी भागने लगे। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो हाथापाई हो गई। पुलिस ने भट्ठा मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को घायल के हाथ पैर बंधे मिले। परिजन घायल को अस्पताल ले जाने लगे, तभी उसकी मौत हो गई। पिटाई से उसके दोनों हाथ टूट गए थे।