ट्रेनों और धर्मस्थलों में बम लगाकर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे आतंकवादियों के आका दुबई में बैठे हैं। बम धमाकों को अंजाम देने के बाद दहशतगर्द लड़के देश छोड़कर आकाओं की शरण में जाने की तैयारी कर चुके थे। लखनऊ में मारा गए आतंकी सैफुल्ला भागने का पूरा प्लान बना चुका था।
सैफुल्ला के घरवालों ने बताया कि पिछले सोमवार को सैफुल्ला का फोन आखिरी बार आया था। जिसमें उसने कहा था कि पासपोर्ट-वीजा तैयार हो चुका है वह जल्द ही दुबई जा रहा है। इधर सैफुल्ला के अलावा कानपुर से पकड़े गए इमरान, दानिश और फैसल इटावा के बीटेक स्टूडेन्ट फजलउर्रहमान, उन्नाव के 8 लड़कों के अलावा बाकी आईएसआईएस से जुड़े सभी मेम्बर एक-एक करके दुबई भागने की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच, एटीएस और क्षेत्रीय पुलिस ने अब तक 16 से ज्यादा संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उन सभी के पास से खतरनाक सामान, भारत का मानचित्र अलग-अलग राज्यों के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।