फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हाई अलर्ट, जाजमऊ इलाके का रहने वाला था मारा गया आतंकी सैफुल्ला

Wed, 08 Mar 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
राजनधानी लखनऊ के बाहरी इलाके ठाकुरगंज में मारा गया आईएसआईएस आतंकी सैफुल्ला कानपुर का रहने वाला था। इससे पहले कानपुर से दो और लड़कों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सैफुल्ला के जाजमऊ इलाके में बने घर में पुलिस की टीमें दबिश देने पहुंच चुकी हैं। यहां से दहशत फैलाने से जुड़े कई और खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।  यूपी एटीएस के मुताबिक आतंकी सैफुल्ला आईएसआईएस के खुरासन माड्यूल का सदस्य था। कानपुर शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। कानपुर में पकड़े गए इमरान और फैजल खां के पास से आईएसआईएस से जुड़े होने के कई सुबूत मिले हैं। एटीएस ने दो लैपटॉप बरामद क‌िए हैं। इसमें बम बनाने के वीडियो के अलावा आईएसआईएस का लिट्रेचर भी मिला है। पुलिस का दावा है कि ये आतंकी लखनऊ के आसपास 27 मार्च के बाद बड़े धमाके के प्लान में थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि कई और स्थानों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है।एटीएस के साथ एसटीएफ की टीम को भी इस ऑपरेशन में लगा दिया गया है। अजहर नाम का संदिग्ध कानपुर में पुलिस की दबिश से पहले फरार हो गया, उसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ का आतंकी और उन्नाव के बंथरा से पकड़े गए इमरान काफी करीबी हैं। इमरान सोमवार को भोपाल और मंगलवार सुबह लखनऊ से शहर लौटा था। सूत्रों की मानें तो एटीएस, पुलिस और खुफिया से पूछताछ में इमरान और उसके भाई फैसल ने सिमी और आईएसआईएस से जुड़े लोगों से रिश्ते होने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें