फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद किशोरी की हत्या, बोरे में मिली खून से लथपथ लाश

Sat, 14 Jan 2017 07:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मकान मालिक के घर टीवी देखने गई थी लड़की
विज्ञापन
13 साल की लड़की की बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह प्लास्टिक की बोरी में भरी लाश देख कर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।  तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 
विज्ञापन

  सदर कोतवाली कर्वी के शंकर मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने मकान मालिक के घर शुक्रवार देर रात टीवी देखने गई हुई थी। उसी के बाद से कहीं गायब हो गई। शनिवार सुबह घर से 50 कदम की दूरी पर उसकी खून से लथपथ लाश प्लास्टिक की बोरी में बंधी मिली। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डीसी सिंह का कहना है कि लड़की के बदन पर चोटों के निशान हैं, गले को भी रस्सी से दबाया गया है। हालत देखते हुए बलात्कार के बाद हत्या किए जाने पता चल रहा है। पूरी रिपोर्ट पोस्टमार्टम होने की बाद ही पता चल पाएगी। वहीं कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि तीन लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें