यूपी के कानपुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि उनकी ही क्लास का टीचर छेड़खानी करता है इससे सभी डरे सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
कानपुर पनकी थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के टीचर गोपी शुक्ला पर छेड़छाड़ का आरोप क्लास की छात्राओं ने लगाया है। छेड़खानी करने के बाद शिक्षक गोपी मौके से फरार हो गया। दूसरे शिक्षकों के मुताबिक गोपी अंडर ट्रेनी टीचर है। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली छात्राओं के परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन मामले की लीपापोती में जुटा है। अगर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों के मन में बसी दहशत कैसे खत्म होगी। छात्राएं रो-रोकर टीचर की करतूतों के बारे में परिजनों से बता रही हैं उधर मामला पुलिस में जाने के बाद आरोपी टीचर की खोजबीन शुरू कर दी गई है।