फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार रुपए के लिए छात्र पर भांजी लाठियां, किया लहूलुहान

Sun, 13 Nov 2016 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट में मुख्यालय के हाईवे पर दो युवकों ने एक बाइक सवार छात्र को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसकी जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। घायल छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चित्रकूट के गांव गदाखान मानिकपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र कालिका प्रसाद पालीटेक्निक की पढ़ाई करता है। वह मुख्यालय के मोहल्ला सिविल लाइंस में किराए के कमरे में रहता है। शनिवार की देर शाम वह बाइक से गांव से मुख्यालय आ रहा था।   जैसे ही वह मुख्यालय के गांधीगंज के पास पहुंचा तो दो युवकों ने लाठी के सहारे उसे रोका। छात्र ने बताया कि सोनू व शिवम  निवासी इलाहाबाद रोड कर्वी ने उसे रोकने के बाद तमंचा पेट में लगाकर जेब में रखे रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
  विरोध करने पर उसे लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। रात में ही वह कोतवाली में रिपोर्ट कराने गया था। रविवार को कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें