इटावा के जैन मंदिर में चोरों ने हाथ साफ किये
- फोटो : अमर उजाला
इटावा शहर के मोहल्ला छपैटी स्थित जैन मंदिर में बुधवार सुबह कई कीमती मूर्तियां, चांदी के जेवर और गोलक चोरी हो गई। यह देखते ही पुजारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर ली है। इसके अलावा शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ा है तफ्तीश की जा रही है।