यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार को निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना अनवरगंज थाना क्षेत्र की है। यहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां की ईटों से कुचलक कर नृशंस हत्या कर दी। मां को मौत के घाट उतारने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे राजा बाबू को गंमु खा के हाते से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक हत्या किए जाने का कारणों का पता नहीं चला है।